हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Char Dham Yatra 2023: उम्मीद से कहीं ज्यादा पहुंच रहे श्रद्धालु; सरकार ने केदारनाथ रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक, जानें कब से होंगे शुरू?

विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में पहुंची श्रृद्धालुओं की असंख्य भीड़ ने सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। क्षमता से ज्यादा लोगों के आने पर पैदा हो रही अव्यवस्थाओं को देखते हुए सरकार ने 3 जून तक के लिए केदारनाथ के ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। इससे पहले मौसम को देखते हुए ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को रोका जाता था।

अब तक रजिस्ट्रेशन का ये है आंकड़ा

जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38 लाख यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 29 मई तक केदारनाथ धाम के लिए 13 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 11.21 लाख, यमुनोत्री में 6.24 लाख, गंगोत्री में 6.79 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 74 हजार यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1663418344270364672

अनुमान से ज्यादा पहुंचे लोग, प्रशासन परेशान

चार धाम यात्रा प्रबंधन के अधिकारियों के अनुसार, इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से ज्यादा यात्री दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार की ओर से पूर्व में सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन भीड़ के बढ़ने से स्थिती बेकाबू हो रही है।

रजिस्टर्ड यात्रियों को रोक-रोककर भेज रहे आगे

ताजा जानकारी के मुताबिक, इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए रजिस्ट्रेशन पर 3 जून तक के लिए रोक लगा दी है। बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक-रोककर आगे भेजा जाएगा। यात्रियों की संख्या के काबू में आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर से शुरू होने का अनुमान है।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें