Char Dham Yatra 2023: कई वर्षों का टूटा रिकॉर्ड; 20 लाख लोगों ने किए दर्शन, 40 लाख ने कराया है रजिस्ट्रेशन

Char Dham Yatra, Char Dham Yatra 2023, Uttarakhand News, Char Dham Yatra News
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थों के दर्शन कर चुके हैं। जबकि यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 40 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

केदारनाथ पहुंचे सबसे ज्यादा यात्री

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कहा कि 17 मई 2023 को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक सबसे ज्यादा 7.13 लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले उत्तराखंड पुलिस ने कहा था कि मई तक चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 15 लाख को पार कर गई थी। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल चार धाम की पूरी यात्रा में 42 लाख लोग पहुंचे थे। इस बार उम्मीद है कि ये आंकड़ा पार हो जाएगा।

विज्ञापन

इतने लोग कर चुके हैं दर्शन

आंकड़ों की बात करें तो गंगोत्री से 3,12,422, यमुनोत्री से 2,82,857, केदारनाथ से 5,37,065, बद्रीनाथ से 4,39,782 और हेमकुंड साहिब से 8,551 यात्री दर्शन कर चुके हैं। सीएम धामी ने 17 मई को ऋषिकेश में करीब 22.25 करोड़ रुपये की लागत से चार धाम यात्रियों के लिए पंजीकरण कार्यालय सह ट्रांजिट कैंप का उद्घाटन किया था।

सीएम धामी ने की थी ऋषिकेश कार्यालय उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रियों के लिए पंजीकरण कार्यालय सह ट्रांजिट कैंप के उद्घाटन के मौके पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया था। इस मौके पर उन्होंने ट्रांजिट कैंप में अस्पताल, निबंधन कार्यालय, पूछताछ और सहायता केंद्र का भी दौरा किया। सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चार धाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर शुरू हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ