Char Dham Yatra 2023: रुद्रप्रयाग/ऋषिकेश से निशा कुमार की रिपोर्ट: बाबा केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों को डंडों से पीटने वाले घोड़े खच्चर संचालकों खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पर्यटकों ने घोड़े की पिटाई लगाने का विरोध किया था। इस पर घोड़ों के मालिक भड़क गए और तीर्थयात्रियों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी।
केदारनाथ यात्रा पर गई थी पीड़िता
जानकारी के मुताबिक, बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करने आई तनुका पौंडार निवासी महिपालपुर दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग में पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि वह 10 जून 2023 को गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रही थीं। इसी दौरान भीमबली पुल के पास एक घोड़ा जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी हालत गंभीर थी।
घायल घोड़े की मदद करना पड़ा भारी
घोड़े की हालत को देखकर उसने आसपास लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी कोई मदद नहीं की। इस दौरान वहां एक व्यक्ति अन्य घोड़ों को पीट रहा था, जिसका मैंने विरोध किया। इसी बीच कई घोड़ा संचालक वहां पहुंचे और उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। लाठी डंडों से उनके और उनके साथियों के साथ मारपीट कर दी। साथ ही उन्हें तत्काल उत्तराखंड से बाहर जाने की बात कही गई।
आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल
तनुका पौंडार ने बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद वापस लौटने पर 12 जून को कोतवाली सोनप्रयाग में की थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच घोड़ा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित सिंह, संतोष कुमार, रोहित कुमार, गौतम निवासी रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मारपीट में एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी का घोड़ा संचालन लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines