हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Char Dham Yatra 2023: केदारनाथ में रुकी यात्रा कल से शुरू होगी; अब बद्रीनाथ में बर्फबारी जारी, यात्रियों से सावधानी की अपील

विज्ञापन
बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी का नजारा।

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी के कारण चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश के कारण बीच-बीच में यात्रा को रोकना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण आज यानी 3 मई को केदारनाथ की यात्रा रोकी गई थी। बताया गया है कि कल यानी 4 मई को सुबह 11 ये यात्रा फिर से शुरू कराई जाएगी।

गौरीकुंड-सोनप्रयाग से फिर शुरू होगी यात्रा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रुद्रप्रयाग एसपी ने बताया कि आज रुकी हुई केदारनाथ धाम यात्रा कल सुबह 11 बजे गौरीकुंड-सोनप्रयाग से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को मौसम और सड़कों की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1653768802063257604

विज्ञापन

बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी शुरू

उधर, चमोली के जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण हमने हाईवे पर खतरनाक जगहों पर मशीनें और मार्शल तैनात कर दिए हैं। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों से मौसम में अचानक हुए बदलाव के बीच सभी सावधानियों का पालन करने का अनुरोध किया। वहीं बुधवार को बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1653749780462575616

विज्ञापन

यात्रा में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगी प्रोस्ताहन राशि

स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम मिशन निदेशक डॉ आरके राजेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार ने यात्रा क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के लिए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola