हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Char Dham Yatra 2023: रोकी जा सकती है चारधाम यात्रा! केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा पर मौसम की मार पड़ रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब हो रहे मौसम के कारण यात्रा को भी कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी ट्वीट किया है। यात्रियों को सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड पुलिस ने किया ट्वीट

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि/बिजली गिरने और बर्फबारी के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 अप्रैल और 1 मई को राज्य के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसे दिखते हुए राज्य प्रशासन सक्रिय हो गया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1651853129359695872

मौसम को लेकर अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने भी एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी के कारण यात्रा को बीच में रोका जा सकता है। डीजीपी ने कहा कि केदारनाथ में आज फिर से बर्फबारी हुई है। जबकि बद्रीनाथ में भी कुछ बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए 1 मई तक मौसम का अलर्ट है।

आईटीबीपी के जवानों ने शुरू किया सफाई अभियान

उधर, चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही आईटीबीपी के जवान बदरीनाथ धाम और उसके आसपास की सफाई को बनाए रखने के लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को बद्रीनाथ मंदिर के पास की पहाड़ियों और जल स्रोतों को साफ रखने के लिए आईटीबीपी के जवानों ने अभियान शुरू किया। पूरे इलाके की सफाई की गई।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1651904919375589377

जांच के बाद ही शुरू करें यात्राः सीएम ऑफिस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी यात्रा को लेकर हर पल सजग हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि चारधाम यात्रा-2023 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य संबंधी सभी जांचों के बाद ही यात्रा शुरू करें।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें