Char Dham Yatra 2023 Update: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा अब अपने पूरे चरम पर है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में मौसम साफ होने पर तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर, बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को अचानक मलबा आ जाने के कारण रास्ता रुक गया। प्रशासनिक कर्मचारी रास्ते को साफ करने में जुटे हुए हैं।
छिंका के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घटना बद्रीनाथ हाईवे पर छिंका इलाके में हुई। बताया गया है कि पहाड़ी से अचानक बोल्डर और मलबा आने से छिंका के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। इसके कारण बद्रीनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के कई वाहन फंस गए है। मार्ग को खोलने का काम जारी है। इस दौरान यात्रियों को अपने वाहनों के साथ सड़क पर ही खड़ा होना पड़ रहा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1656956203426254850
चमोली पर भी हुआ था भूस्खलन
बता दें कि कुछ समय पहले भी बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर चमोली जिले के हेलंग गांव में पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ था। इसके कारण रास्ता जाम हो गया था। रास्ते को खोलने के लिए कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की। इसके अलावा 5 मई के आसपास बद्रीनाथ और केदारनाथ में मौसम भी खराब था।
आज इतनी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री
दूसरी ओर चारधाम यात्रा पर चल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में मौसम खुल गया है। मौसम के साफ होने पर दोनों तीर्थस्थानों पर यात्रियों की आमद बढ़ गई है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आज दोपहर में सोनप्रयाग से नौ हजार से ज्यादा यात्री रवाना हुए।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
7 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
8 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
14 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
16 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
17 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
17 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
19 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines