---विज्ञापन---

Char Dham Yatra 2023 Update: मौसम साफ होने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ में बढ़े तीर्थयात्री; छिंका में हाईवे पर गिरा मलबा, रास्ता रुका

Char Dham Yatra 2023 Update: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा अब अपने पूरे चरम पर है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में मौसम साफ होने पर तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर, बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को अचानक मलबा आ जाने के कारण रास्ता रुक गया। प्रशासनिक कर्मचारी रास्ते को साफ […]

---विज्ञापन---

Char Dham Yatra 2023 Update: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा अब अपने पूरे चरम पर है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में मौसम साफ होने पर तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर, बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को अचानक मलबा आ जाने के कारण रास्ता रुक गया। प्रशासनिक कर्मचारी रास्ते को साफ करने में जुटे हुए हैं।

छिंका के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घटना बद्रीनाथ हाईवे पर छिंका इलाके में हुई। बताया गया है कि पहाड़ी से अचानक बोल्डर और मलबा आने से छिंका के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। इसके कारण बद्रीनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के कई वाहन फंस गए है। मार्ग को खोलने का काम जारी है। इस दौरान यात्रियों को अपने वाहनों के साथ सड़क पर ही खड़ा होना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

चमोली पर भी हुआ था भूस्खलन

बता दें कि कुछ समय पहले भी बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर चमोली जिले के हेलंग गांव में पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ था। इसके कारण रास्ता जाम हो गया था। रास्ते को खोलने के लिए कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की। इसके अलावा 5 मई के आसपास बद्रीनाथ और केदारनाथ में मौसम भी खराब था।

---विज्ञापन---

आज इतनी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री

दूसरी ओर चारधाम यात्रा पर चल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में मौसम खुल गया है। मौसम के साफ होने पर दोनों तीर्थस्थानों पर यात्रियों की आमद बढ़ गई है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आज दोपहर में सोनप्रयाग से नौ हजार से ज्यादा यात्री रवाना हुए।

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: May 12, 2023 04:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola