हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

छांगुर बाबा का भतीजा सोहराब गिरफ्तार, आजमगढ़ में धर्मांतरण कराने का आरोप

छांगुर बाबा का भतीजा सोहराब गिरफ्तार, आजमगढ़ में धर्मांतरण कराने का आरोप

विज्ञापन
मामले में पुलिस की नजर अब छांगुर बाबा के करीबियों पर टिकी है।

Changur Baba Naphew Arrest: अवैध धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा के करीबियों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। बुधवार देर रात STF की टीम ने उतरौला में बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके भतीजे सोहराब को हिरासत में ले लिया। रात करीब 11 बजे STF की टीम उतरौला बस अड्डा रोड पर पहुंची। टीम ने एक बैंक के सामने खड़ी बाइक पर बैठे युवक से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ के बाद टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुष्टि हुई कि वह कोई और नहीं, बल्कि छांगुर बाबा का भतीजा सोहराब है।

यह भी पढ़ें:छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED की रेड, आज सुबह 5 बजे मुंबई और बलरामपुर पहुंची टीमें

विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण कराने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, सोहराब पर आजमगढ़ में धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप है। उससे धर्मांतरण के नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों और फंडिंग के स्रोतों को लेकर पूछताछ जारी है। ध्यान देने वाली बात है कि छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नसरीन पहले से ही ATS की गिरफ्त में हैं। उन पर 100 करोड़ के अवैध लेन-देन और विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। अब बाबा के परिवार और करीबी सदस्यों पर भी एजेंसियों की निगाहें टिकी हैं। STF की इस ताजा कार्रवाई से साफ है कि छांगुर बाबा गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी चल रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

3 जांच एजेंसियां मामले में कर रहीं कार्रवाई

बता दें कि छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस, ATS और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की गई हैं। 5 जुलाई 2025 को छांगुर बाबा, उनकी सहयोगी नीतू रोहरा (उर्फ नसरीन) को गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को छांगुर बाबा के बेटे महबूब और सहयोगी नवीन रोहरा को गिरफ्तार किया गया था। 17 जुलाई को छांगुर बाबा के भतीजे सोहराब को दबोचा गया है। मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 10 में से अब तक 5 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम बनने पर ऐसे मजबूर करता था छांगुर बाबा, पीड़िता ने किया काले कारनामे का पर्दाफाश

केस में अब तक हुई कार्रवाई

बता दें कि छांगुर बाबा की बलरामपुर के उतरौला गांव में बनी करीब 12 करोड़ की आलीशान कोठी को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। यह कोठी सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनी थी। कोठी को ध्वस्त करने में आए खर्च के 855398 रुपये वसूलने के लिए छांगुर बाबा को नोटिस जारी किया गया है। ED ने 17 जुलाई को बलरामपुर और मुंबई में छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 2 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच हुई। छांगुर बाबा के 30 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें से 18 बैंक खातों में 68 करोड़ की विदेशी फंडिंग का पता चला। इसमें से 7 करोड़ रुपये पिछले 3 महीनों में आए। ED को शक है कि यह पैसा हवाला या मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए आया है।

अन्य राज्यों में हुई अब तक कार्रवाई?

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में छांगुर बाबा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया, जिसमें पंजाब की नाबालिग लड़की का धर्मांतरण कराने का आरोप है। गाजियाबाद में छांगुर के सहयोगी बदर अख्तर सिद्दीकी पर साल 2019 में एक लड़की को गायब करने और उसका धर्मांतरण करने का आरोप लगा है। 2019 से 2024 के बीच बलरामपुर में तैनात ADM, 2 CO और एक इंस्पेक्टर की संदिग्ध भूमिका की जांच चल रही है। ATS को मामले में इनके खिलाफ भी सबूतों की तलाश है।

यह भी पढ़ें:सीक्रेट बेडरूम, ताकत बढ़ाने वाली गोलियां… 70 साल के छांगुर बाबा की पर्सनल लाइफ पर 5 खुलासे

छांगुर बाबा पर आरोप

छांगुर बाबा पर विदेशी फंडिंग (100 करोड़ रुपये से अधिक) लेने, मनी लॉन्ड्रिंग और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन होने के आरोप हैं। बाबा का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कोलकाता और नेपाल तक फैला है। केस की पीड़िताओं ने खुलासा किया है कि छांगुर बाबा का गिरोह प्रेमजाल, तंत्र-मंत्र और धमकियों के जरिए धर्मांतरण कराता था। धर्मांतरण के लिए जाति के आधार पर 8-16 लाख रुपये वसूले जाते थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें