Anti Terrorism Squad: सचिन मीणा और सीमा हैदर के दस्तावेजों में ‘बदलाव’ करने के आरोप में 2 आरोपियों को बुलंदशहर से एटीएस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा और सचिन से संबंधित दस्तावेजों और आधार कार्ड में कथित तौर पर बदलाव किया गया था।
पुष्पेंद्र मीना और उसके भाई पवन को यूपी एटीएस ने अहमदगढ़ के एक सार्वजनिक सेवा केंद्र से हिरासत में लिया, जहां दोनों काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सचिन मीना के रिश्तेदार हैं। मई में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली सीमा अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय साथी सचिन मीना के साथ रह रही है।
एटीएस औऱ आईबी के रडार पर है सीमा हैदर
पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ सीमा हैदर के संभावित संबंधों को लेकर वह एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के रडार पर है।
यूपी एटीएस सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर पहले PUBG के जरिए भारत में कई अन्य लोगों के संपर्क में थी। पूछताछ में पता चला कि सीमा हैदर ने PUBG के जरिए ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर के लोगों से संपर्क किया था।
बता दें कि सीमा (30) और सचिन (22) की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलने के दौरान हुई है। बाद में 2023 में सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई और नेपाल की यात्रा करते हुए भारत पहुंची।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
45 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines