चंद्रभानु पासवान कौन? मिल्कीपुर में खिलाया कमल, सपा से अयोध्या का लिया बदला

Milkipur By Election Winner Chandrabhanu Paswan : यूपी के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम आ गए। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली और समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

Chandrabhanu Paswan

Chandrabhanu Paswan

Milkipur By Election Winner Chandrabhanu Paswan : उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे आ गए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी से अयोध्या का बदला मिल्कीपुर में ले लिया। बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 60,000 से अधिक वोटों से शिकस्त दी। आइए जानते हैं कि मिल्कीपुर में कमल खिलाने वाले चंद्रभानु पासवान कौन हैं?

विज्ञापन

चंद्रभानु पासवान कौन?

विज्ञापन

अयोध्या स्थित रुदौली के परसौली गांव में चंद्रभानु पासवान का 3 अप्रैल 1986 को जन्म हुआ था। उन्होंने बी. कॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद 39 वर्षीय चंद्रभानु राजनीति में सक्रिय हो गए और वे बीजेपी की जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। उनकी पत्नी का नाम कंचन पासवान है, जो रुदौली चतुर्थ से लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनीं। उनके पिता रामलखन परसौली के प्रधान रहे थे। पेशे से वकील और व्यवसायी चंद्रभानु का कपड़े का शोरूम है। उनके परिवार का गुजरात में भी साड़ियों का कारोबार है।

विज्ञापन

चंद्रभानु पासवान ने पहली बार लड़ा चुनाव

पिछले निकाय चुनाव में परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत परसौली नगर पालिका में शामिल हो गई थी। बीजेपी की ओर से चंद्रभानु के पिता रामलखन ने मीराबाई वार्ड से सभासद पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए। चंद्रभानु पासवान ने आजतक कोई चुनाव नहीं लड़ा था। बीजेपी ने पहली बार उनपर विश्वास जताया और उन्हें मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ