Amethi Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी में चार लोगों की हत्या के मामले में लगातार नई जानकारियां निकल कर सामने आ रही हैं। केस में चंदन और पूनम के बीच पहले से जान पहचान की बात स्पष्ट हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम, चंदन वर्मा को शादी से पहले से जानती थी। दोनों की बीच जान पहचान कम दोस्ती ज्यादा थी। ये बात पुलिस को पूनम के पास से मिली चैट और वीडियो कॉल से भी साबित हो गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन और पूनम की ये दोस्ती पिछले 10-12 सालों से चल रही थी। हालांकि बीते 18 अगस्त को पूनम अपने बच्चों को लेकर डॉक्टर के पास गई थी। जहां चंदन से उसकी मुलाकात हुई और इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। अपुष्ट खबरों में कहा जा रहा है कि चंदन ने पूनम के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
हालांकि डॉक्टर के पास से घर लौटी पूनम ने पूरे मामले की जानकारी अपनी शिक्षक पति सुनील को दी थी, जिन्होंने रायबरेली पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले एफआईआर दर्ज की।
18 अगस्त की एफआईआर
पूनम और उसके पति सुनील द्वारा 18 अगस्त को दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक चंदन वर्मा ने पूनम के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी, विरोध करने पर उसने पूनम और उसके पति तो थप्पड़ मार दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी के साथ गंदी-गंदी गालियां दीं। इसके साथ ही चंदन ने कहा था कि अगर मामले को पुलिस में रिपोर्ट किया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद ही पूनम और उसके पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायत दर्ज कराने से चिढ़ा चंदन
पूनम के विरोध और पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने से चंदन चिढ़ गया। उसने अपने व्हाट्स ऐप पर स्टेटस लगाया और लिखा कि जल्द ही पांच लोगों की हत्या सुनने को मिलेगी। चंदन 20 से ज्यादा दिनों तक यह स्टेटस लगाए घूमता रहा, लेकिन किसी ने भी चंदन को नहीं टोका और न रोका। 4 अक्टूबर को चंदन पहले मंदिर गया और वहां से सीधे पूनम के घर जाकर गोलियां बरसा दीं।
इस हत्याकांड में दलित शिक्षक सुनील, उनकी पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
20 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines