राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच चंपत राय ने बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है. विवाद के चलते चंपत राय ने बीते दिनों श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था. अब उन्होंने ट्रस्ट के भवन में 4 महीने की कठिन चातुर्मास साधना शुरू कर दी है. बीते दिन देवशयनी एकादशी से शुरू हुआ चातुर्मास अनुष्ठान 21 नवंबर देवोत्थान एकादशी तक चलेगा, जिसमें वह राम मंत्र जप और मानस पाठ करेंगे. इस दौरान वे हर रोज 6 घंटे की मौन साधना भी करेंगे.
राम मंदिर चंदा चोरी: जांच के लिए बनी नई SIT, इन 3 आईपीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
अयोध्या में एकांतवास में रहेंगे चंपत राय
बता दें कि चंपत राय अब नवंबर महीने की 21 तारीख को देवोत्थान एकादशी तक अयोध्या में ही एकांतवासह में रहेंगे और इन 4 महीनों में वे अयोध्या से बाहर नहीं जाएंगे. उनकी जीवनचर्या 4 महीने तक सात्विक रहेगी और वे तप- जप का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे. वैसे तो चंपत राय 7 जून 2026 से ही रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में एकांतवास में हैं. यहां वे नियमित पूजा पाठ और ध्यान कर रहे हैं. सीमित लोगों से मुलाकात में समय बीत रहा है और उनसे मिलने के लिए लोग वहां जाते हैं.
जानें क्या है चातुर्मास अनुष्ठान का महत्व?
बता दें कि हिंदू परंपरा में चातुर्मास को आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग माना जाता है. साल का बेहद पवित्र समय माना जाता है. लेकिन राम मंदिर दान चोरी विवाद की जांच के बीच अचानक अनुष्ठान शुरू करने से अयोध्या के धार्मिक और सामाजिक गलियों में चर्चा तेज हो गई है. लोग उनके आध्यात्मिक अनुष्ठान को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. वहीं एक चर्चा यह भी है कि चंपत राय के अनुष्ठान से राम मंदिर दान चोरी विवाद की जांच पर असर पड़ेगा.
राम मंदिर को कब मिलेगा नया CEO? ट्रस्ट ने बताई अगली बैठक की तारीख, एक पद के लिए आए हैं 5200 आवेदन
अयोध्या के पांचों विधायक आए थे मिलने
बता दें कि चंपत राय से बीते दिनों अयोध्या के पांचों विधायकों वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, डॉ. अमित सिंह चौहान, अभय सिंह से मुलाकात की थी. अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह भी उनसे मिलने रामकोट आए थे. मुलाकात के बाद जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया था कि दान चोरी की SIT जांच अंतिम चरण में है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विवाद का सारा सच सामने आएगा, उसके बाद ही वे कुछ कहेंगे.
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
28 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
4 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
6 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines