Chaitra Navratri 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) ने इस नवरात्र (Chaitra Navratri 2023) पर प्रदेश के सभी जिलों को एक नई सौगात दी है।
सरकार ने नवरात्र के दौरान सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्र के मौके पर अखंड रामायण और दुर्गा सप्तशती पाठ आयोजित करें। इसके लिए सरकार की ओर हर जिले को एक-एक लाख रुपया दिया जाएगा।
सभी शक्तिपीठों पर होगा आयोजन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार नवरात्र के दौरान प्रदेश की सभी शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष आयोजन कराएगी। ये आयोजन जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः मूलांक 2, 4, 6 को धन लाभ तो जिद और जल्दीबाजी से इन्हें होगा बचना
सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को निर्देश जारी
सरकार के आधिकारिक प्रेस बयान के अनुसार राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के निर्देश सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को जारी कर दिए गए हैं।
जिलों को दिए जाएंगे एक-एक लाख रुपये
बयान के अनुसार यूपी सरकार आयोजन के लिए सभी जिलों को एक-एक लाख रुपये देगी। हालांकि सरकार ने भी सभी से (विशेष रूप से महिलाओं से) कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का आग्रह किया। बता दें कि 22 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इनमें माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
4 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
5 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
5 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
7 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
8 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
9 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
21 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines