अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के एक बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है. बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट ने इस पद के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है, जो मंदिर के हर रोज के काम और वित्तीय कामकाज को भी देख सकें.
वहीं, इस मामले को लेकर ट्रस्ट की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. इस नोटिफिकेशन में CEO पद से जुड़ी जरूरी योग्यताएं और आवेदन करने की आखिरी तारीख और अन्य कई जानकारियां दी गई हैं. बता दें कि इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख शनिवार 18 जुलाई, 2026 को शाम 4 बजे तक है.
कैसे भेजें आवेदन?
राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ईमेल searchcommittee.srjbt@gmail.com पर अप्लाई कर सकते हैं.
पद के लिए मांगी गई ये योग्यताएं
बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए ट्रस्ट की ओर से कई शर्तें और पात्रताएं मांगी गई हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीधे जनरल सेक्रेटरी रिपोर्ट करेंगे. वहीं, आवेदन की सैलरी और उसे दी जाने वाली सभी सुविधाएं बाद में तय की जाएंगी.
- राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 साल तक तय की गई है. इसके साथ ही आवेदक को राम मंदिर का ट्रस्ट पद संभालने के लिए किसी अन्य बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या फिर कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 साल का अनुभव होना चाहिए.
- इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए.
- राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनने के लिए आवेदक का हिंदू होना जरूरी है. इतना ही नहीं वो सक्रिय रूप से पूजा-अर्चना भी करता हो. अगर आवेदक का ताल्लुक वैष्णव परंपरा से है, तो उसे इस पद के लिए तरजीह दी जाएगी.
- साथ ही उम्मीदवार को भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए. आवेदक को हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाएं आनी चाहिए.
सिलेक्शन के लिए बनी 3 सदस्यों की कमेटी
बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले की बैठक के बाद ही ट्रस्ट ने नए सीईओ को नियुक्त करने का फैसला लिया था. वहीं, इस प्रक्रिया के लिए ट्रस्ट ने 3 लोगों की कमेटी का गठन किया है. जिसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रदीप कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विश्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (शिरडी) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं.
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
15 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
16 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
18 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines