सब्सिडी योजना मामले की जांच कर रही सीबीआई ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से जांच में शामिल विभिन्न ग्रुप हाउसिंग प्लॉटों की जानकारी मांगी है। इनमें मुख्य रूप से प्लॉट के मूल आवंटन, उप-विभाजन और प्राधिकरण के बकाया से जुड़े सवाल शामिल हैं। सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए 22 मामलों में जिले के तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्र की 20 प्रोजेक्ट शामिल हैं। 10 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों के बैंक लोन को खंगालेगी।
बिल्डरों ने 2017-18 तक की थी लॉन्च
सब्सिडी योजना के तहत 2014 में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लाए गए। बिल्डरों ने इन्हें 2017-18 तक लॉन्च कर दिया था। बिल्डरों ने बैंकों से हाथ मिलाकर फ्लैट खरीदारों से इस वादे के साथ लोन लिया था कि वे कब्जा मिलने तक बैंक की किश्तें चुकाते रहेंगे। इनमें से ज्यादातर बिल्डर दिवालिया हो गए। फ्लैट खरीदार इन्हीं में फंसे हुए हैं। खरीदारों की याचिका पर पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 2 दिन पहले की गई छापेमारी में सीबीआई को कई अहम तथ्य मिले हैं। साथ ही, लोन देने वाले बैंकों के तत्कालीन अधिकारियों का ब्योरा भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: DM मेधा रूपम के लिए कौन-कौन से प्रोजेक्ट बनेंगे चुनौती? जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी पर रहेगी विशेष नजर
सबसे ज्यादा 11 सुपरटेक बिल्डर प्रोजेक्ट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई ने इस योजना में हुई धोखाधड़ी में 28 जुलाई को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों के साथ-साथ गाजियाबाद और गुड़गांव में 22 मामले दर्ज किए हैं। गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों के 20 प्रोजेक्ट और उनके बिल्डर इसमें शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा 11 सुपरटेक बिल्डर के हैं। जेपी ग्रुप के तीन प्रोजेक्ट हैं। इन प्रोजेक्ट में सब्सिडी स्कीम के साथ-साथ अन्य विकल्पों के जरिए भी फ्लैट बेचे गए हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं नोएडा की नई DM मेधा रूपम? पिता मुख्य चुनाव आयुक्त, शूटिंग खिलाड़ी होने के बाद बनीं IAS
10 हजार खरीदारों की भी होगी जांच
सीबीआई को शुरुआती तौर पर उन खरीदारों के बारे में पता चला है जिनकी याचिका को मामले में शामिल किया गया है। अब 10 हजार से ज्यादा खरीदारों का ब्योरा निकाला जाएगा। इसलिए, ये प्रोजेक्ट और इनमें फ्लैटों की बिक्री जांच के दायरे में हैं। जांच में फंड डायवर्जन की दिशा तय होनी है। ऐसे में बिल्डरों के अन्य प्रोजेक्ट और कंपनियां भी जांच के दायरे में आएंगी।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines