---विज्ञापन---

इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज पर भ्रष्टाचार का आरोप, सीबीआई ने किया केस दर्ज

नई दिल्ली: सीबीआई ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज एसएन शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पूर्व जज व उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक कथित रूप से 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: सीबीआई ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज एसएन शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पूर्व जज व उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक कथित रूप से 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

पूर्व जज पर पहले भी लगे आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व जज के खिलाफ भ्रष्टाचार का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 4 दिसंबर, 2019 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश एसएन शुक्ला व अन्य के खिलाफ लखनऊ स्थित एक मेडिकल कॉलेज के पक्ष में पैसे लेकर आदेश प्राप्त करने के आरोप में भष्टाचार का केस दर्ज किया था।

---विज्ञापन---

संपत्ति अर्जित करने का आरोप

जस्टिस शुक्ला इलाहाबाद हाई कोर्ट से जुलाई 2020 में रिटायर हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीबीआई ने पूर्व जज व उनकी के खिलाफ 2014-19 के बीच हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आय के ज्ञात स्रोत से अधिक 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।

First published on: Feb 22, 2023 08:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola