AMU Students Case: इजराइल-हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीन के समर्थन में मार्च निकालने के आरोप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के चार छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चार छात्रों के अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्रों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाते हुए मार्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिन छात्रों का नाम एफआईआर में दर्ज किया गया है उनके नाम खालिद, कामरान, नावेद चौधरी और आतिफ हैं।
एफआईआर में बिना अनुमति के मार्च निकालने की बात कही गई है। पुलिस को बिना अनुमति एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर एएमयू परिसर के अंदर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में सूचना मिली थी। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। छात्रों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 155ए, 188 और 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। छात्र ‘AMU Stand Palestine’ के पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले थे।
एएमयू प्रशासन ने कहा कि वह छात्रों और मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करेगा। बता दें कि हमास आतंकवादी समूह ने शनिवार, 7 अक्टूबर को तड़के इजराइल पर एक 5 हजार रॉकेट से हमला बोल दिया था। इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस युद्ध में अब तक 1300 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: हमास के समर्थन में उतरे AMU के छात्र, भाजपा नेता बोले- ‘कभी भारत पर हुआ हमला तो कुछ गद्दार देश नहीं, रिश्ता देखेंगे’
सोशल मीडिया पर कई वीडियो में हमास के आतंकवादियों को इजरायल में लोगों की हत्या करते हुए दिखाया गया है। हमास आतंकियों ने विदेशी नागरिकों समेत कई लोगों को बंधक भी बना लिया है। वहीं इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स’ शुरू किया है। बता दें कि भारत सरकार ने इस हमले में इजरायल का समर्थन किया है।
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
7 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
9 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
15 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
19 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines