Dead Man Molested woman: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक कई साल मरे मर चुके शख्स के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये मुकदमा अब पुलिस की जान के लिए जंजाल बन गया है। हैरानी की बात तो ये है कि पीड़िता ने कोर्ट में अपने बयान भी दर्ज कराए हैं।
महिला के मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान
जानकारी के मुताबिक, मामला मथुरा के कोतवाली इलाके का है। यहां एक शख्स के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कथित पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया, जिसमें उसने शख्स द्वारा की गई छेड़छाड़ के आरोपों की पुष्टि की। अब जब मामले की सच्चाई सामने आई तो सभी को होश उड़ गए। खासकर पुलिस वालों की करतूत सामने आ गई।
यह भी पढ़ेंः Watch Video: तीन घंटे तक टांग से लिपटा रहा सांप, वो अंदर तक गई कांप
मुकदमे से एक साल पहले हुए मौत
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शंकर अग्रवाल के खिलाफ 28 अक्टूबर 2018 में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया। जबकि छोटे भाई हीरा अग्रवाल ने बताया कि शंकर की मौत 26 अक्टूबर 2017 को हो गई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बिना किसी जांच के मुकदमा दर्ज कर लिया। हीरा अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस को शंकर के देहांत से संबंधित सबूत देने की कोशिश की तो वे भगा देते थे।
मृतक के भाई ने बताई पूरी कहानी
हीरा अग्रवाल ने बताया कि महिला का पति और पिता एक फर्जी तौर पर कंपनी चलाते थे। कंपनी के नाम पर वे लोग लॉटरी चलाते थे। आरोप है कि दोनों ने करीब एक हजार व्यापारियों से लॉटरी के नाम पर करीब 12 लाख रुपये इकट्ठे किए। इसमें हीरा के भाई शंकर के भी पैसे थे। आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पत्नी को आगे रखकर फर्जी केस दर्ज करा दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये पुलिस ने उस वक्त कथित पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए थे। अभी ये मामला कोर्ट में चल रहा है। जैसे ही इस मामले की सूचना बाहर आई तो हड़कंप मच गया।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines