Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के रायरबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार और बेकाबू कार का कहर देखने को मिला है। सुलतानपुर जनौली के पास हाईवे पर पैदल चल रहे 4 लोगों को कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में घायल 7 लोगों में से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में एक नाबालिग लड़की शामिल है।
यह भी पढ़ें: एक्टर मयूर पटेल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए किया एक्सीडेंट, 4 कारों में मारी टक्कर; दर्ज हुई FIR
कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी ड्राइवर
CO डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार जब्त कर ली गई है, लेकिन आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया है। हादसे के बारे में पता चलते आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था।
पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गई कार
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में घायलों ने बताया कि सातों लोग भंडारे से लौट रहे थे और पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहे थे कि पीछे से अचानक तेज रफ्तार कर आई और उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। सातों लोग जगतपुर के कोडर निवासी थे। इनके नाम रिया पटेल, प्रिया पटेल, हिमांशी, शालिनी, रश्मि, साधना और आसमा थे, जो चूली गांव में आयोजित भंडारे में गए थे। हिमांशी और शालिनी की मौत मौके पर ही हो गई थी।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान और 7 घायल
एंबुलेंस के लेट आने से आक्रोशित हैं लोग
जगतपुर CHC और जिला अस्पताल पहुंचने तक आसमा और रश्मि भी दम तोड़ चुकी थीं। अस्पताल पहुंचते ही दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं लोगों का कहना है कि घायलों की जान बच सकती थी, लेकिन एंबुलेंस पहले तो आधा घंटा देरी से आई और फिर उसका दरवाजा ही नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोला और फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लग गया था।
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
23 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines