Ghaziabad Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना गाजियाबाद एनएच 9 की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइवे पर रॉन्ग साइड से आ रही एक स्कूल बस से कार की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूल बस में कोई छात्र नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे की शिकार कार सवार परिवार मेरठ के मवाना का रहने वाला था। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में दो लोगों को छोड़कर छह की मौत हो गई। घायल दोनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे में इनकी मौत
हादसे में कार सवार नरेंद्र यादव (45), अनीता यादव (42), बबिता (38), हिमांशु (12), करकित (15), वंशिका (7) की मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र (42) और आर्यन (8) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
एडीसीपी (यातायात) आरके कुशवाह ने बताया कि हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक दिल्ली के गाजीपुर से गलत दिशा में आ रहा था, जबकि कार (टीयूवी) मेरठ की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद स्कूल बस के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। कार में सवार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(Adipex)
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines