हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आगरा में कार की टक्कर से हवा में उछला युवक; फिर सिर के बल गिरा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

विज्ञापन

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक खौफनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक पहले हवा में उछला, इसके बाद सिर के बल कार पर ही जा गिरा और फिर सड़क पर घसीटता हुआ चला गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई है। घटना मौके पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

मारुति एस्टेट जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक ये हादसा आगरा के थाना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां विद्यानगर कॉलोनी का रहने वाला जयकांत सुबह के समय साइकिल से मारुति एस्टेट की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक हवा में उछल गया। इसके बाद सिर के बल कार पर गिरा और फिर सड़क पर आ गया।

अस्पताल में युवक ने तोड़ दिया दम

हादसे के दौरान मौके पर लोग जमा हो गए। उधर, कार सवार मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर युवक के परिवार वालों को खोजा। बताया गया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। आगरा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola