Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी से निकाले जाने वाले एक कार क्लीनर ने सोसायटी में खड़े 12 से ज्यादा वाहनों पर तेजाब फेंक कर दिया। जानकारी होने पर सोसायटी वालों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
2016 से सोसायटी में खड़ी कारों को साफ करता था
नोएडा पुलिस ने बताया कि कार मालिकों की शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद करीब 25 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि वह वर्ष 2016 से सोसायटी में कार क्लीनिंग का काम कर रहा था।
सेक्टर-75 की मैक्सब्लिस सोसायटी की है घटना
जानकारी के मुताबिक घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित सेक्टर 75 की मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी में बुधवार को हुई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रामराज सोसायटी में कार क्लीनर के तौर पर काम करता था। कुछ समय से सोसायटी के लोगों को उसका काम अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए उन्होंने उसे काम से हटा दिया।
गुस्से में कर दिया ये कांड, सीसीटीवी में हुआ कैद
बताया गया है कि आरोपी बुधवार को सोसायटी में पहुंचा। इसके बाद उसने सोसायटी में खड़ी करीब एक दर्जन कारों को नुकसान पहुंचाने के लिए उन पर तेजाब डाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कारों के मालिकों ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो आरोपी रामराज तेजाब डालते हुए दिखा। इसके बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ।
पुलिस खोज रही, तेजाब कहां से मिला?
थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी के सुरक्षा अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाया और उसे पकड़ कर ले आए। जब मामले की जानकारी अपार्टमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। गिरफ्त में आए आरोपी से पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि उसके पास इतना तेजाब कहां से आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी, जानें तीनों शहरों में कैसी है सिक्योरिटी?
5 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
12 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
22 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
22 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines