मरने वाले व्यक्ति के शव का मांस खाता था, खोपड़ी का उबालकर सूप बनाता और फिर उसे पीता था। वह खुद का राजा कोलंदर कहता था। इस मामले में लखनऊ एडीजे कोर्ट ने नरभक्षी राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर और उसके साथी बच्छराज कोल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
साल 2000 में राजा कोलंदर और बच्छराज कोल ने 22 साल के मनोज सिंह और उनके ड्राइवर रवि श्रीवास्तव को किडनैप किया और फिर दोनों की हत्या कर दी थी। इसी मामले में कोर्ट ने 19 मई को कोलंदर और बच्छराज को दोषी करार दिया और शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। इससे पहले पत्रकार धीरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में साल 2012 में इलाहाबाद कोर्ट ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा का फैसला सुनाया था।
यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा ‘नेमप्लेट’ पर फंसी BJP! ‘अपनों’ के भी तेवर बदले, योगी सरकार को दे डाली नसीहत
राम निरंजन कैसे बना नरभक्षी?
राजा कोलंदर पर 14 से ज्यादा हत्या के केस दर्ज हैं। वह लोगों की हत्या करके उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देता था। फिर वह मरने वाले की खोपड़ी से भेजा निकाल कर उसे उबाल कर सूप बनाकर पीता था। ऐसे व्यक्ति को नरभक्षी कहा जाता है। राजा कोलंदर प्रयागराज के नैनी के शंकरगढ़ स्थित हिनौता गांव का रहने वाला है।
जानें किस मामले में राजा कोलंदर को मिली सजा?
राजा कोलंदर ने 23 जनवरी 1999 को 1400 रुपये में लखनऊ के नाका हिंडोला से प्रयागराज जाने के लिए पत्रकार मनोज सिंह की टाटा सूमो बुक की। ड्राइवर रवि श्रीवास्तव के साथ मनोज सिंह भी गया था। वह दोनों को सीधे बरगढ़ जंगल ले गया, जहां मनोज सिंह और रवि श्रीवास्तव को मार डाला। मनोज के परिजनों ने लखनऊ के नाका हिंडोला थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद दोनों के शव जंगल से बरामद हुए। दोनों की बॉडी नग्न अवस्था में मिली।
यह भी पढ़ें : राजा भैया के गढ़ में साइकिल की रफ्तार तेज, मुरझाया कमल! प्रतापगढ़ में बड़ा उटलफेर
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines