Businessman Son Murder : उत्तर प्रदेश से एक छात्र की हत्या की खबर सामने आई है। नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र का पहले अपहरण किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद अमरोहा के जंगल में 4 फीट गड्ढे में उसके शव को दबा दिया गया। बताया जा रहा है कि दोस्तों ने ही फिरौती के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गजरौला की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी प्रदीप मित्तल का इकलौता बेटा यश मित्तल नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में ही रहता था। यश मित्तल 26 फरवरी की शाम को हॉस्टल से बाहर गया और फिर लौटकर वापस नहीं आया। इसके बाद उसका फोन भी बंद हो गया।
यह भी पढ़ें : दोस्ती, रेप और फिर गैंगरेप… वारदात से सहमी छात्रा ने स्कूल जाने से इनकार किया तो खुला मामला
आरोपियों ने 6 करोड़ रुपये की मांगी थी फिरौती
सूचना मिलते ही परिवारवाले उसकी तलाश में जुट गए। एक दिन बाद पिता प्रदीप मित्तल के मोबाइल फोन पर 27 फरवरी को एक मैसेज आया, जिसमें फिरौती मांगी गई थी और लिखा था कि अगर लड़का चाहिए तो 6 करोड़ रुपये तैयार रखना। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल पर आए मैसेज के आधार पर आरोपियों को ट्रैस करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में यश मित्तल के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई बता दी। दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस अमरोहा पहुंची और शव बरामद कर लिया। पुलिस ने गजरौला के तिगरिया भूड़ निवासी रचित नागर को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि तेवा फैक्ट्री के सामने खेत में एक गड्ढे में दबाए गए शव को बरामद कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : लव स्टोरी का ट्रेजिक एंड…14 साल की लड़की प्रेमी के साथ फंदे पर झूली, 2 साल से रिलेशन में थे
पहले मारपीट और फिर हत्या की गई
बताया जा रहा है कि छात्र यश मित्तल के साथ पहले मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने नोएडा में छात्र का अपहरण किया और फिर अमरोहा ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में छात्र की हत्या में उसके दोस्तों का हाथ माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines