Businessman Shoots Himself: उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में व्यापार में घाटे से परेशान युवक ने वीडियो कॉल पर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। युवक अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर का रहने वाला है। मृतक मुकेश काफी समय से चल रहे व्यापार में घाटे और बीमारी से परेशान था । इस वजह से मुकेश ने कर्जा ले रखा था। जिससे परेशान होकर मुकेश ने शराब के नशे में फैमिली ग्रुप में वीडियो कॉल की। और खुद को गोली मार ली।
फैमिली ग्रुप में वीडियो कॉल कर की आत्महत्या
रविवार शाम करीब पांच बजे मुकेश ने नशे में फैमिली ग्रुप में वीडियो कॉल की। इस दौरान वह हाथ में तमंचा लिये था। मुकेश ने बताया कि वह जीवन से तंग आ गया है। वह जो भी काम कर रहा है। उसमे घाटा ही हो रहा था। बिमारी की वजह से शरीर भी साथ नहीं देर रहा है। इन कारणों की वजह से परेशान होकर मै आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरे जाने के बाद मां का ख्याल रखना। भाई, बहन वीडियो कॉल पर चीख-पुकार कर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तब तक उसने सबके सामने वीडियो कॉल पर खुद को गोली मार ली।
12 बोर के तंमचे से मारी गोली
मृतक के बड़े भाई ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया, कि छोटा भाई मुकेश श्रीवास्तव त्रिवेणीनगर में मां मृदुला के साथ किराएं पर रहता था। उसका फिनायल और टॉयलेट क्लीनिंग उत्पादों को व्यापार था। कोविड के चलते की व्यापार में घाटा होने लगा था। घाटे की वजह से व्यापार बंद करना पड़ा। इस वजह से मुकेश की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। मुकेश को न्यूरो की समस्या हो गई थी। ओम प्रकाश ने बताया कि रविवार शाम मां मृदुला बाथरूम गई थी। तभी उन्हें मुकेश के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। मृदुला बेटे के कमरे में पहुंची। गोली की आवाज सुनकर जब तक अगल-बगल के लोग उसके कमरे में पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होने देखा मुकेश खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
मौके पर पंहुची पुलिस
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पंहुची। जांच के दौरान पुलिस ने कमरे से 12 बोर का तमंचा बरामद किया है।जिससे मुकेश ने सीने पर गोली मार कर खुदकुशी की थी। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines