उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत और कई गंभीर घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

Almora Bus Accident

बस सड़क से उतरकर खाई में गिरते ही पलट गई.

विज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है. हादसा भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुआ, जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया. पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद धू-धू कर जलने लगी स्लीपर बस, 9 लोग जिंदा जले

विज्ञापन

द्वारहाट से रामनगर जा रही थी बस

बता दें कि बस आज सुबह ही करीब 6 बजे द्वारहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी कि भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी इलाके में सड़क से उतरकर खाई में गिर गई और पलट गई. बस के खाई में गिरते ही चीख पुकान मच गई. हादसा देखकर लोग दौड़े आए और पुलिस को बुलाया. पुलिस के आने तक लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बस से लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण पहुंचाया. हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम, DM-SDM मौके पर पहुंचे.

थाने से 100 मीटर दूर हुआ हादसा

आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि हादसा पुलिस थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ है. यात्री बस पहाड़ी मार्ग से गुजर रही थी कि अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. खाई काफी गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई थीं. स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसा होने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं. घायलों से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ या कोई और मानवीय चूक हुई है. बस में टेक्निकल प्रॉब्लम के एंगल से भी जांच की जाएगी. कुछ लोगों को सुरक्षित बस से निकाला गया है, वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ