Noida internatioanl airport (जुनेद अख्तर) : नोएडा इंटरनेशनल के पास यमुना अथॉरिटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अथॉरिटी के बुलडोजर ने सोमवार को किशोरपुर और रामनेर गांव में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान अथॉरिटी की टीम ने वहां मौजूद लोगों को दोबारा अवैध निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया।
किशोरपुर और रामनेर गांव में चला बुलडोजर
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह के निर्देश पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हो रहे अवैध निर्माणों के ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को किशोरपुर और रामनेर गांव में अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान ओएसडी लैंड और एसडीएम मौके पर मौजूद रहे। सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट में अधिग्रहीत होने वाली जमीन पर कुछ भूमाफिया अवैध निर्माण कर रहे थे। जांच में पाया गया कि भूमाफिया किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे थे।
अवैध गतिविधि नहीं होगी बर्दाश्त
उन्होंने बताया कि इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जेवर एयरपोर्ट परियोजना की सुरक्षा और नियमित विकास को सुनिश्चित करने के लिए की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी किसी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुआवजा लेने के बाद कर रहे अवैध निर्माण
गौरतलब है कि जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अभी फेस 3 में 14 गांवों को नोटिफाई किया गया है और इन गांव में अवैध निर्माण रोकने के लिए चार टीमों का भी गठन किया गया है। यहां पर लोग मुआवजा पाने के लिए अवैध निर्माण कर रहे थे। इसको लेकर के सैकड़ो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब यमुना अथॉरिटी के द्वारा यहां बड़ी कार्रवाई की गई है और यहां पर बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
22 mins agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
18 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
19 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
22 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
23 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines