Bulldozer Action on SP Leader Hazi Raza: यूपी के फतेहपुर में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता हाजी रजा के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने शहर के बाकरगंज में गलत नक्शे पर निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बाकरगंज में जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। एसडीएम सदर प्रदीप रमन राजस्व अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय निगम अफसरों ने मोर्चा संभाला और देखते ही देखते सपा नेता की निर्माणाधीन बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया। एसडीएम ने कहा कि यह बिल्डिंग हाजी रजा के अलावा दो और लोगों के नाम पर है। वहीं गलत नक्शे के जरिए इसका निर्माण कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के खिलाफ बोले थे आपत्तिजनक शब्द
बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी उत्तम पटेल की जीत पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन के बेटे और सपा नेता हाजी रजा ने सांसद की जीत से उत्साहित होकर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद फतेहपुर के स्थानीय भाजपा नेता ने हाजी रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ेंः‘बंटेंगे तो कटेंगे’…Yogi के बयान के मायने क्या? Rajeev Ranjan से समझिए जाति-धर्म का सियासी कनेक्शन
सीएम से की थी एसआईटी जांच की मांग
इससे पहले भी हाजी रजा पर भ्रष्टाचार करने, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने से कई शिकायतें शासन स्तर पर हुई थीं। सपा नेता की क्रिमिनल हिस्ट्री और अन्य मांगों को लेकर एसआईटी जांच कराने की मांग पूर्व विधायक ने सीएम से की थी।
ये भी पढ़ेंः UP पुलिस को घर में घुसे देख महिला ने दम तोड़ा, गोमांस रखने के आरोप में की थी छापेमारी
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines