हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कपड़े फाड़कर दबंग पत्नी ने की पति की पिटाई, 5 दिन तक मामले को दबाये बैठी रही पुलिस; वीडियो वायरल

बुलंदशहर के डिबाई में पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित पति ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

बुलंदशहर में पति-पत्नी के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पति को पीटने के लिए पत्नी मायके वालों के साथ पहुंच गई थी, जिसके बाद पति की पिटाई तो हुई ही, साथ में उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

मामला बुलंदशहर के डिबाई का है, जहां दबंग पत्नी का कहर पति पर टूटा है। मायके वालों के साथ आकर पत्नी ने पति को जमकर पीटा। इसके बाद पति संजय के कपड़े तक फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि मायके वालों के साथ मिलकर पत्नी पति को अपने साथ उठा ले गई।

पति ने दर्ज करवाई ससुरालों वालों के खिलाफ FIR 

इस घटना के बाद पीड़ित पति संजय ने बताया कि ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर हत्या करने की कोशिश की और घर में रखे तीन लाख रुपये भी उठा ले गए। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़ित पति ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पीड़ित संजय ने अपनी पत्नी सहित ससुराल के 17 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार चल रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि डिबाई कोतवाली पुलिस ने 5 दिन तक इस मामले को दबाए रखा।

पांच दिन तक पुलिस ने दबाये रखा मामला

पति का आरोप है कि वह 24 मार्च को डिबाई कोतवाली गया था, अपनी शिकायत दी और SHO को वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने वीडियो और तहरीर ले ली, लेकिन FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद 2 दिन बाद पीड़ित पति एसएसपी के दरवाजे पर पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने SHO को तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, तब जाकर 29 मार्च को एसएसपी के आदेश पर FIR हुई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola