Bulandshahr Widow Woman Misdeed Case: (शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपनी विधवा मां से दरिंदगी करने वाले शख्स को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। 40 साल का बेटा पिता की मौत के बाद विधवा हो चुकी 58 साल की मां को बीवी की तरह रखना चाहता था। अब बुलंदशहर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी आबिद को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोषी को 50 हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। जज वरुण निगम की अदालत ने फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में 16 जनवरी 2023 को बुजुर्ग महिला के साथ बेटे ने उस वक्त रेप किया था, जब वह चारा लाने के लिए जंगल में गई थी। जिसके बाद पीड़िता ने अपने छोटे बेटे को वारदात की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:अशरफ ने किए थे महालक्ष्मी के 30 टुकड़े! बेंगलुरू कांड की खौफनाक कहानी का सच आया सामने; कहां छिपा है दरिंदा?
पीड़िता के छोटे बेटे ने बुलंदशहर कोतवाली देहात में आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया था। ADGC क्राइम विजय कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर कोर्ट ने दोषी बेटे के लिए आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की है। पीड़िता ने कोर्ट में ये भी कहा कि उसके पति की मौत हो गई थी, इसलिए बेटा चाहता था कि वह उसके साथ बीवी की तरह रहे। कई बार उसने बेटे को समझाया भी था। अब पुलिस जांच और सरकारी लीगल टीम की वजह से महज 19 माह में आरोपी को सजा तक पहुंचाना मुमकिन हो सका।
50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
मामले में एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मां से रेप करने वाले बेटे को आजीवन कारावास की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बुलंदशहर में लगातार दोषियों को सजा दिलाई जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन कनविक्शन के तहत यूपी में सर्वाधिक सजा जनपद बुलंदशहर में सुनाई गई हैं। यहां फांसी से लेकर उम्र कैद तक की सजा कई मामलों में अपराधियों को हुई है। सब कुछ पुलिस की न्यायालय में सतत पैरवी और सरकारी लीगल टीम के प्रयासों से संभव हुआ है। ऐसे मामलों में सजा सुनाए जाने से अपराधियों में खौफ बढ़ेगा। कानून व्यवस्था को लेकर सवाल नहीं उठेंगे।
यह भी पढ़ें:चलती कार में बच्चों के सामने महिला की हत्या; पति ने कूदकर बचाई जान; बड़ा सवाल-वजह क्या?
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 hr ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
3 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
11 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines