'जिहाद मुबारक हो', पोस्ट के बाद नया वीडियो वायरल, शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

पहलगाम आतंकी हमले पर बुलंदशहर के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर जिहाद के समर्थन में पोस्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Bulandshahr Viral Video

शाहनवाज चौधरी/बुलंदशहर

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां पूरे देश में आक्रोश और गम का माहौल है तो वहीं दूसरी तरह बुलंदशहर में कोई खुशी मना रहा है तो कोई वीडियो शेयर कर रहा है। बुलंदशहर में छतारी कस्बे के दो युवकों ने पहलगाम के आतंकियों का समर्थन किया और खुशी का इजहार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जिहाद मुबारक हो मेरे शेर दिल भाई।’ इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि प्रशासन बदला ले या ना ले, सरकार बदला ले या ना ले। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। अपना हाथ तैयार है, तलवार तनी हुई रखी हुई है। आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए शख्स कह रहा है कि जिस दिन हमारे अगल बगल ऐसा हो गया, कोई नहीं बचेगा।

ऋषभ शर्मा और कृष्णा पूरी के खिलाफ तहरीर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने छतारी थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी शख्स की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी ऋषभ शर्मा और कृष्णा पूरी के खिलाफ तहरीर दी गई है।

इससे पहले बुलंदशहर के दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, दोनों पर आतंकवादियों की तारीफ करने का आरोप लगा था। दोनों पर आरोप लगे थे कि पहलगाम में हुए आठ्की घटना के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “जिहाद मुबारक हो मेरे शेरदिल भाई” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी। माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों की पहचान अनस और फैज के रूप में हुई, जो बुलंदशहर के छतारी के रहने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ