उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। बता दें कि सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर राठ निवासी मृतक अमित के भाई नीरज के मुताबिक, अमित की पत्नी के गांव के लोकेंद्र पुत्र ज्ञान प्रकाश से अवैध सम्बन्ध थे। अवैध रिश्ते का पुरजोर विरोध करने के बाद भी सीमा और लोकेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में लोकेंद्र और लोकेंद्र के पिता ज्ञानप्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी के थे अवैध संबंध
मृतक अमित के भाई ने बताया कि अमित की पत्नी के गांव का रहने वाला युवक ज्ञान प्रकाश से अवैध संबध थे। यह मामला 22 मई का है। लोकेंद्र ने सीमा को मिलने के लिये गांव के बाहर पोखर के पास बुलाया था। सीमा जैसे ही लोकेंद्र से मिलने के लिए घर से निकली ही थी। पति अमित और रूप कुमार भी पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गए।
पिता ने लिया ज्ञान प्रकाश का पक्ष
बता दें कि गांव के बाहर पोखर के पास महिला और लोकेंद्र आपत्तिजनक स्थिति में थे। अमित को देखकर लोकेंद्र मौके से भाग गया। इसके बाद अमित और रूपकुमार लोकेंद्र के घर पहुंचे। वहां उसके पिता से शिकायत की। आरोप है कि बेटे को डांटने के बजाय पिता ने ज्ञान प्रकाश का पक्ष लिया। पत्नी की बेवफाई और लोकेंद्र के पिता द्वारा की गई बेइज्जती को लेकर अमित तनाव में था।
जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान
बता दें कि दर्ज एफआईआर में अमित के भाई ने आरोप लगाया है कि पत्नी, प्रेमी और प्रेमी के पिता द्वारा की गई बेइज्जती से तंग आकर उसके भाई ने रात करीब 9 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दर्ज किया FIR
पुलिस ने इस मामले में लोकेंद्र और लोकेंद्र के पिता ज्ञानप्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सलेमपुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। मृतक की पत्नी, प्रेमी और प्रेमी के पिता पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines