गांधी जी के चरखे पर आया नेताजी का दिल, दर्ज हो गई FIR; CM योगी ने दिया था सम्मान

बुलंदशहर के खानपुर में महिला वार्ड सभासद रहीं रूही खान को सीएम योगी द्वारा चरखा देकर सम्मानित किया गया था लेकिन इस पर नेताजी का दिल आ गया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

BulandShahar

शहनवाज चौधरी : बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां थाना खानपुर क्षेत्र में महिला वार्ड सभासद को सीएम योगी के हाथों से मिला सम्मान का चरखा ही दबंग नेताजी ने हथिया लिया। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन समेत 2 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल-2018 में स्वच्छता वार्ड प्रतियोगिता के तहत खानपुर नगर पंचायत की वार्ड सभासद रूही खान को सम्मानित किया था। सीएम ने महिला सभासद को गांधी जी का चरखा बतौर सम्मान भेंट किया था। सीएम की भेंट यानी गांधी जी के चरखे पर कुछ दबंगों की नीयत खराब हो गई है। आरोप है नगर पंचायत खानपुर के पूर्व चैयरमैन मुस्तफा कमाल ने इदरीस के द्वारा महिला सभासद के घर से चरखा ये कहते हुए मंगवाया कि उनके घर कुछ दोस्त आ रहे हैं। दोस्तों को चरखा दिखाने के बाद वह जल्द ही इसे लौटा देंगे।

विज्ञापन

रूही खान का कहना कि इसके बाद बार-बार चरखा मांगने पर भी नहीं लौटाया गया। महिला का ये भी आरोप है कि 14 मार्च को जब उन्होंने चरखा लौटाने का दबाव बनाया तो पूर्व चेयरमैन ने मोबाइल फोन पर अपशब्दों इस्तेमाल किया। गालियां दी। मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी और खानपुर से गायब करवाकर हत्या की धमकी भी दी।


पीड़िता ने इसकी शिकायत खानपुर पुलिस में की। पुलिस ने महिला सभासद की तहरीर पर आरोपी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुस्तफा कमाल और उनके साथी इदरीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया महिला सभासद की तहरीर के आधार पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

मंडल की सबसे साफ नगर पंचायत रह चुकी है खानपुर

मेरठ मंडल में सफाई के मामले में बुलंदशहर की खानपुर नगर पंचायत पहले स्थान पर रह चुकी है। आपको बता दें कि जल निकासी, साफ सफाई, सड़क, खड़ंजा निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि के पैमाने पर नगर निकायों की रैंकिंग नगर विकास विभाग तय करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ