शॉपिंग सेंटर में शख्स की हार्ट अटैक से गई जान, अचानक गिरा और खत्म हो गई जिंदगी

बुलंदशहर के रिलायंस मार्ट में 20 अप्रैल को शॉपिंग करते वक्त एक शख्स की अचानक मौत हो गई। वीडियो में वह शख्स ग्राहकों के बीच बातचीत करते हुए गिरता है। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Bulandshahr (6)

अचानक मौत के कई मामले सामने आए हैं। कभी खेलते-खेलते किसी की जान चली गई, तो कभी पढ़ाई करते-करते। मरने वालों में छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें अचानक मौत की घटनाएं रिकॉर्ड हुईं। अब बुलंदशहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शॉपिंग सेंटर में एक शख्स की मौत रिकॉर्ड है।

लोगों से बातचीत कर रहा था और…

घटना 20 अप्रैल को बुलंदशहर के खुर्जा देहात की है। यहां एक शख्स की रिलायंस मार्ट में मौत हो गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहकों के बीच मृतक शख्स भी खड़ा है। वह बातचीत भी कर रहा था। इसके बाद वह किसी काम से काउंटर की तरफ बढ़ता है, और अचानक गिर पड़ता है, जिससे हर कोई हैरान रह जाता है।

शख्स गिरा और फिर चली गई जान

लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही वह शख्स जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की। एक शख्स दौड़कर पानी लेकर आया और उसके चेहरे पर छिड़कने लगा, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। वहां मौजूद एक ग्राहक के कहने पर उसे CPR देने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


इसके बाद उस शख्स को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बगराई के रहने वाले सत्येंद्र चौधरी, पुत्र सुशील चौधरी की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। घटना 20 अप्रैल को हुई थी, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुशील चौधरी रिलायंस मार्ट, पहासू रोड स्थित खुर्जा में नौकरी करता था। 20 अप्रैल की रात को जब वह रिलायंस मार्ट में काम करने गया था, तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह गिर पड़ा। उसकी जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि कुछ सेकेंड पहले ही वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर रहा था, और चंद सेकेंड बाद ही उसकी मौत हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ