हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

शख्स को पुलिसवालों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही हुआ एक्शन

बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो रामघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से मारा जा रहा है, जबकि वह रहम की भीख मांग रहा है।

वीडियो में यह भी देखा गया कि कम से कम तीन पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के घर में घुसते हैं, उसे बाहर खींचते हैं और सरेआम उसकी पिटाई करते हैं। घर के बाहर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस का बयान आया सामने

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में अपने परिजनों से मारपीट कर रहा है और गला दबाने की कोशिश कर रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक के साथ झड़प हुई और फिर मारपीट की नौबत आ गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बदमाशों से मुठभेड़

इसी बीच बुलंदशहर पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में बिजली की मोटर चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ मुठभेड़ की। 26/27 अप्रैल 2025 की रात को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की गई। वाहन सवार न रुकते हुए भागने लगे और पुलिस ने जब उन्हें घेरा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू, चोरी किया गया सामान और पिकअप वाहन बरामद किया गया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लंबे समय से चोरी की वारदातों में लिप्त थे और पुलिस को इनकी तलाश थी। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola