उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें 14 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
पंजाब से डीसीएम आ रहे थे मजदूर
ये सड़क हादसा जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में गांव रौंडा के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, ये लोग डीसीएम सवार थे और पंजाब में भट्टे से मजदूरी करके अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर जा रहे थे। इसी बीच सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इन दोनों गाड़ियों के बीच की ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, इस हादसे में डीसीएम ड्राइवर और महिला समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
14 लोगों की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अनूपशहर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा डीसीएम में सवार सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 14 लोगों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines