Bulandshahr News (शाहनवाज चौधरी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से प्रेमी-प्रेमिका की एक हैरान करने वाली खबर आई है। दरअसल एक प्रेमी ने प्रेमिका के भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजा जिसमें लिखा था कि ‘तेरी बहन अब लिफ्ट नहीं दे रही है, उससे मेरे डेढ़ साल तक शारीरिक रिलेशन रहे हैं। प्रेमी ने प्रेमिका के भाई के फोन पर मैसेज के साथ प्रेमिका के साथ अपने प्राइवेट फोटो वीडियो भेज दिए। बहन के अश्लील फोटो वीडियो देख भाई के होश उड़ गए। नर्सिंग की छात्रा के पिता की तहरीर पर बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला…
राखी के मुंह पर तेजाब फेंक दूंगा
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो चचेरी बहनें राखी और सपना (दोनों काल्पनिक नाम) बुलंदशहर के बरन अपार्टमेंट में रहकर एक निजी नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। 11 अप्रैल को नर्सिंग छात्रा बरन अपार्टमेंट से संदिग्ध परिस्थितों में गायब हो गई थी। लापता होने के कुछ समय बाद युवती के भाई के फोन पर एक मैसेज आया…जिसमें लिखा था तेरी बहन राखी और मेरे डेढ़ साल से शारीरिक रिलेशन हैं, लेकिन अब वह लिफ्ट नहीं दे रही है। अगर राखी ने बात नहीं मानी तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga की भविष्यवाणी! 2043 तक 44 देशों पर होगा इस्लामिक शासन?
बेटी के पिता ने दर्ज की FIR
राखी मेरी नहीं हुई तो उसे किसी की नहीं होने दूंगा। उसे मार दूंगा, गायब कर दूंगा। मैसेज के साथ युवक ने छात्रा और अपने अंतरंग पलों के फोटो और वीडियो भी भेजे। बहन के अश्लील फोटो वीडियो मैसेज और चैट देख भाई के होश उड़ गए। युवक ने पिता को अश्लील फ़ोटो विड्योज की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विपिन कुमार निवासी गांव डुबका थाना अहमदगढ़ के खिलाफ गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
गुमशुदगी के बाद दर्ज कराई एफआईआर
गायब होने के बाद राखी के पिता ने बुलंदशहर कोतवाली देहात में महज गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी, दरअसल युवती के भाई ने शर्म की वजह से बहन के अश्लील फोटोज की जानकारी पिता को घटना के तीन दिन बाद यानी 14 अप्रैल को दी। इसलिए गुमशुदगी के बाद आरोपी विपिन को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
राखी की बहन ने उगला राज
राखी की चचेरी बहन सपना ने राखी के पिता को बताया कि विपिन की प्रताड़ना से परेशान होकर राखी बरन अपार्टमेंट से गायब हो गई थी। विपिन राखी को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। फेवर करने का दबाव बना रहा था,लेकिन वह राजी नहीं थी। परिजनों ने राखी के साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है। उनका कहना है जिस तरह से अपार्टमेंट में उसके कपड़े चप्पल और फोन मिला है, उससे ऐसा महसूस होता कि कहीं राखी के साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं हो गई है।
तकनीकी माध्यमों से जांच जारी
एसएसपी बुलंदशहर ऋजुल ने बताया कि छात्रा की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन की मदद भी जा रही है। आरोपी युवक ने छात्रा के भाई के फोन पर अश्लील फोटो, वीडियो और चैट भेजी थी। आपत्तिजनक मैसेज भी किया था। पीड़ित ने इन सब एविडेन्स की कापी भी मुहैया कराई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: पुरुषों के पीरियड्स महिलाओं से अलग कैसे? जानें इसके लक्षण
संबंधित खबरें
'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
18 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
13 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
15 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines