शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में पति-पत्नी और प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पत्नी की हरकतों से परेशान होकर थाने पहुंच गया। युवक ने पुलिस को पत्नी के खिलाफ शिकायत देते हुए गुहार लगाई कि उसे उसकी पत्नी से बचा लिया जाए। युवक ने पुलिस से कहा कि मुझे मेरी पत्नी से बचाओ…वरना वह अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर मुझे मार डालेगी। पुलिस युवक की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्यों पत्नी के खिलाफ थाने पहुंचा पति?
यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुजापुर धमेड़ा कीरत का है। गांव में रहने वाला पवन कुमार अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली देहात थाना पहुंचा। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि 9 दिसम्बर 2023 को उसकी शादी चांदपुर की गौरी से हुई थी। शादी के बाद से ही गौरी का व्यवहार उसके प्रति कुछ खास अच्छा नहीं था। पवन कुमार ने बताया कि गौरी उसे हमेशा कहती है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह तो किसी और से प्यार करती है।
बर्बाद हो गया जीवन
पवन कुमार ने यह भी बताया कि गौरी अक्सर घर में शराब और सिगरेट पीती है। इतना ही नहीं, वह शराब के नशे में घर का सामान तोड़ती और हमेशा हंगामा करती है। नशे में कई बार वह मारपीट पर भी उतर आती है। इससे उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया है।
कहां 20 दिन तक गायब रहती है पत्नी?
पवन कुमार के मुताबिक पत्नी गौरी के हापुड़ के साजिद से अवैध संबंध हैं। वह घर से बिना बताए साजिद के साथ 20-20 दिन के लिए गायब हो जाती है फिर वापस आ जाती है। बार-बार समझाने के बाद भी गौरी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। वह लगातार परेशान कर जान से मारने की धमकी दे रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल लव जिहाद मामले में बड़ा अपडेट; मकान मालिक तक पहुंची जांच की आंच, पुलिस ने किया ये खुलासा
क्यों है पति को पत्नी से जान का खतरा?
पवन कुमार के मुताबिक उसकी पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कराना चाहती है। वह कई बार जान से मारने की धमकी दे चुकी है। मारपीट कर चुकी है। जहां वह नौकरी करता है, वहां भी कई बार हंगामा कर चुकी है। पवन कुमार ने गौरी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
इस मामले में एएसपी ऋजुल ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
7 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
7 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
18 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
20 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
22 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
22 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines