Bulandshahr News: रिश्तेदार के साथ फरार पत्नी के गम में पति ने आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मामऊं में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट।

Bulandshahr news

Bulandshahr news

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मामऊं में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी रिश्तेदार के साथ फरार हो गई थी। इसी कारण बेवफाई से परेशान पति ने आत्महत्या की। मौके पर घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम-पुलिस मौजूद है और वहां से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला? 

यह पूरा मामला जनपद बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मामऊं का है। मृतक की पत्नी अपने रिश्तेदार के साथ फरार हो गई थी। इसी कारण वो परेशान था। इसी  बेवफाई से पति ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी ले रही है।

पिछले कुछ दिनों में आए ऐसे सामने

इसी तरह के कई मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए हैं। बुलंदशहर में नहर पर नहाते समय 24 साल का युवक नहर में डूब गया। पुलिस पिछले डेढ़ घंटे से गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। बुलंदशहर का ऊपरकोट निवासी मोहम्मद आजम अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा नहर में हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, वाराणसी में पुलिस आयुक्त के कैंप ऑफिस में तैनात एक होमगार्ड ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, होमगार्ड स्वास्थ्य संबंधी कारणों को लेकर परेशान था।

हेल्पलाइन नंबर

लोगों की सुविधा के लिए मन कक्ष ने हेल्पलाइन नंबर 9336929266 है। इस पर फोन करके भी सलाह ले सकते है। कई जगहों पर ऐसे मामलों में लोगों के दो हेल्पलाइन नंबर 9334915053 और 9334915046 दिए जाते हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर एक्सपर्ट लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए जरूरी सलाह देंगे। यह पूरी तरह फ्री है। सलाह लेने के लिए किसी से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर व्यक्ति को हॉस्पिटल में एडमिट भी कराया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ