'कुछ भी हो सपोर्ट पाकिस्तान को ही करेंगे' कहने वाला गिरफ्तार, राजद्रोह के तहत FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ राजद्रोह के तहत FIR दर्ज कर ली है। पढ़ें बुलंदशहर से मनोज की रिपोर्ट…

Bulandshahr News (4)

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति काफी नाजुक हो गई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से पाकिस्तान द्वारा भारत के सीमावर्ती शहरों में कई बार ड्रोन और मिसाइल से हमले करने की कोशिश की गई। वहीं, भारत की तरफ से पाकिस्तान के हर हमले को हवा में ही निपटा दिया गया। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और फेक खबरें फैलाने वालों पर भी कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन किया था।

विज्ञापन

किस आरोप में हुई गिरफ्तारी?

बुलंदशहर पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से मोहल्ला रिसालदारान के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान शहजाद के रूप में हुई है। आरोपी शहजाद ने सोशल मीडिया के स्टेटस पर लिखा था कि ‘कुछ भी हो समर्थन पाकिस्तान को ही करेंगे’। इसके बाद सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार की तहरीर पर सिकंदराबाद थाने में शहजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन

पाकिस्तान प्रेमी पर राजद्रोह का केस दर्ज

पुलिस ने इस पाकिस्तान प्रेमी पर राजद्रोह की धारा 152 और धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ