शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में लूट के बाद दिल्ली पुलिस के दरोगा की बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या की और फरार हो गए। बिखरे घर के सामान, गायब कानों के कुंडल और इन्वर्टर से घटना लूट के बाद हत्या की ओर इशारा कर रही है। घटना स्थल पर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने सुबूत इकट्ठा किये हैं। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया है।
दरोगा बेटा दिल्ली में है रहता
जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव साबितगढ़ की है। बुधवार देर शाम पुलिस 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची थी। घर में बुजुर्ग कमलेश देवी का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पैर जमीन पर लटके थे। महिला के शव से गोल्ड के कानों के कुंडल गायब थे। आसपास समान अस्त व्यस्त पड़ा था। इन्वर्टर भी नहीं था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की हत्या लूट को लेकर की गई। मृतका का बेटा सुनील भारद्वाज दिल्ली पुलिस में दरोगा है। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी, बेटा परिवार के साथ दिल्ली में रहता है।
घटना का ऐसे चला पता
बुजुर्ग महिला के मकान में एक किराएदार परिवार भी रहता था। दो दिन पहले किराएदार परिवार शादी में गया था। किराएदार कल से बुजुर्ग महिला को फोन कर रहे थे, लेकिन उनका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। इसकी सूचना उन्होंने बुजुर्ग महिला की बेटी को दी। बेटी ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को फोन कर घर भेजा। जब पड़ोसी और रिश्तेदार घर पहुंचे तो महिला का लहूलुहान शव देखकर उनके होश उड़ गए।
हत्या के बाद आम आदमी सहमा
85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पूरा इलाका सहमा हुआ है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि दिल्ली पुलिस के दरोगा की मां की गला रेतकर यूं बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव में तरह-तरह की चर्चा है। लोग बोल रहे हैं जब पुलिस वाले की मां ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी सुरक्षा की क्या उम्मीद रखें।
खुलासे को लगाई चार टीमें
बुलंदशहर एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या और लूट के एंगल से जांच कर रही है। चार टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
15 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
17 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines