शाहनवाज़ चौधरी/बुलन्दशहर
बुलन्दशहर: कास्टिक सोडा, सिथेंटिक सिरप, आर्टिफिशयल फैट आपके लिवर-किडनी को फेल कर सकता है, बुलन्दशहर में इन्ही खतरनाक रसायनों से जहरीला दूध बनाकर आपकी रसोई तक पहुंचाया जा रहा था। आज फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर चार गोदाम, एक फैक्ट्री और एक दुकान को सील कर सफेद दूध के काले कारोबार का खुलासा किया है।
विभाग ने मौके से 100 क्विंटल रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए हैं। फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आज खुर्जा के गांव अगौरा में मिलावटी दूध पनीर बनाने के शक में छापा मारा। कार्रवाई में टीम ने वहां से बड़ी मात्रा में स्किम्ड मिल्क, रिफाइंड ऑयल, मिल्क फ्लेवर समेत तमाम रासायनिक पदार्थ बरामद किए। मिलावट का कारोबार करने वाले तीन कारोबारियों को टीम ने पकड़ा और पूछताछ की।
सोया रिफाइंड, सिंथेटिक सिरप और आर्टिफिशियल फैट बरामद
पूछताछ में पता चला इन रासायनिक केमिकल्स की सप्लाई बुलन्दशहर के स्याना रोड पर अजय अग्रवाल के गोदामों से की जाती है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम लव लश्कर के साथ गोदाम पर पहुंच गई। गोदाम को देखकर विभाग के अफसरों की आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल, वहां चारों गोदाम मिलावटी दूध बनाने वाले रसायन से भरे हुए थे। वहां स्किम्ड मिल्क, कास्टिक पोटाश, व्हे पाउडर, सौरबिटोल, सोया रिफाइंड, सिंथेटिक सिरप और आर्टिफिशियल फैट भरा हुआ था।
स्किम्ड मिल्क समेत अन्य रसायनों के लिए गए सैंपल
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मौके पर एसडीएम सदर एडीएम प्रशासन और जीएसटी विभाग की टीम को भी बुला लिया। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने यहां से स्किम्ड मिल्क समेत तमाम रसायनों के सैंपल भी जांच को भेजें हैं। जिले भर के दूधिया अजय अग्रवाल के इन्हीं गोदाम से मिलावटी दूध बनाने में सहायक केमिकल्स को खरीद कर ले जाते थे और इन्हीं केमिकल से जहरीला दूध बनाकर आपकी रसोई तक पहुंचाते थे।
मिलावटी दूध पीने से शरीर पर पड़ता है ये असर
इस केमिकल से बने दूध की सप्लाई अधिकांश कस्बों और शहरों में की जाती है। ऐसे में आप खुद समझ लीजिए कि आप किस तरह का मिलावटी दूध का सेवन कर रहे होंगे। कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज के डॉ पंकज उपाध्याय के मुताबिक केमिकल से बना दूध आपकी किडनी और लीवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी मिलावटी और जहरीले दूध का असर होता है। यहां तक की अगर ऐसे दूध का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए तो दिमाग पर भी बुरा असर छोड़ता है।
200 लीटर सिंथेटिक सिरप को बरामद किया गया
डीएम सीपी सिंह के मुताबिक छापामारी के दौरान 1775 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क, 1250 किलोग्राम कास्टिक पोटाश, 3125 किलोग्राम व्है पाउडर, 6000 लीटर शोरबिटोल,1000 लीटर सोया रिफाइंड और 200 लीटर सिंथेटिक सिरप को बरामद किया गया है। इन सभी रासायनिक पदार्थ के सैंपल भी लिए गए हैं। आरोपी अजय अग्रवाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट न हो इसलिए इस मामले में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एयर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी पकड़ा जा चुका है आरोपी
अजय अग्रवाल पर मिलावट दूध बनाने में रासायनिक सामग्री बेचने के मामले में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके अजय ने सफेद दूध के काले कारोबार को बंद नहीं किया और सरकारी मशीनरी की मिलीभगत से वह आम आदमी के शरीर में जहर घोलता रहा। पूर्व में जब अजय पर कार्रवाई हुई थी तब उसके पास सिर्फ एक दुकान थी, लेकिन वह इतना निडर था कि उसने अपना कारोबार कर विस्तार चार गोदामों तक कर लिया।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines