BulandShahr News : शाहनवाज चौधरी : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी के साथ दरिंदगी का विरोध करना पति को भारी पड़ गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका भाई उसकी पत्नी पर गलत नियत रखता था। विरोध करने पर परिवार ने मिलकर घर से निकाल दिया था। इसी बीच महिला को अकेला पाकर पीड़ित के भाई ने एक अपने एक दोस्त लवकुश के साथ मिलकर छेड़खानी करने की कोशिश की। किसी तरह महिला खुद को बचाकर घर पहुंची और अपने पति को पूरी कहानी बताई। इसके बाद जो हुआ, महिला और उसके पति की जिंदगी में तूफान ला दिया।
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना हुई है। एक शख्स ने अपने भाई, परिजनों और भाई के दोस्त पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़ित का कहना है कि उसके भाई के दोस्त और परिजनों ने मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 18 फरवरी को महिला जंगल में घास काटने गई थी। यहां पर पीड़ित का भाई चन्द्रशेखकर और उसका दोस्त लवकुश भी पहुंच गए। शिकायत में बताया गया कि दोनों के इरादे नेक नहीं थे। दोनों ने छेड़खानी की कोशिश लेकिन किसी तरह बचकर महिला घर आई और अपने पति को इसकी जानकारी दी। महिला का पति अपने भाई से शिकायत करने घर गया तो उसके दोस्त लवकुश, पीड़ित के मां, बाप और बहन ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लवकुश ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
यह भी पढ़ें : Monalisa के साथ साये की तरह हैं ये दो चेहरे, वीडियो में बताया सनोज से क्या रिश्ता?
स्थानीय पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
इतने में पीड़ित की पत्नी भी वहां पहुंच गई, जिसकी सभी आरोपियों ने पिटाई कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने बचाव किया। पिसित पुलिस थाने गया, मेडिकल करवाया गया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मेडिकल अपने पास रख लिया है और इसके बाद कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
SSP ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार
इसके बाद पति अपने वकील और पत्नी के साथ SSP ऑफिस पहुंच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाई और मुकदमा लिखे जाने की अपील की है। SSP की तरफ से SO को FIR पंजीकृत कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines