शाहनवाज चौधरी/बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच बात बिगड़ गई। दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखकर कहा, “तेरा चेहरा पसंद नहीं आया।” दूल्हे ने अपने मोबाइल फोन में एक युवती की फोटो दिखाते हुए कहा, “मैंने घर वालों की इज्जत के लिए निकाह किया है।” दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ बुलंदशहर कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी हिना मालिक का निकाह 5 दिसंबर 2022 को खोड़ा कॉलोनी निवासी दानिश मालिक के साथ हुआ था। निकाह के बाद पिता ने बेटी को धूमधाम से विदा किया। सब कुछ ठीक चल रहा था। दूल्हे के घर पर दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म चल रही थी। मुंह दिखाई के बाद सुहागरात की सेज पर दुल्हन के चेहरे से घूंघट हटाते ही दूल्हा बोला, “तेरा चेहरा मुझे पसंद नहीं आया।” दूल्हे ने अपने मोबाइल में एक युवती की फोटो दिखाई, जिसका नाम उसने मुस्कान बताया। दानिश ने कहा कि यह उसकी गर्लफ्रेंड है और वह पिछले 5 साल से उसके साथ रिलेशन में है। उसने कहा कि उसने घर वालों की इज्जत के लिए हिना से निकाह किया है।
एडजस्टमेंट के लिए दूल्हा पक्ष ने मांगे 20 लाख रुपये
हिना मालिक की शादी में परिजनों ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि दानिश अतिरिक्त दहेज में लगातार 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसका कहना था कि उसका रिश्ता 50 लाख रुपये का आया था, जबकि शादी में केवल 30 लाख रुपये का दहेज मिला। दुल्हन पक्ष की ओर से 20 लाख रुपये की व्यवस्था न होने पर दानिश और उसके परिवार वालों ने हिना के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
हिना को जिंदा जलाने की कोशिश
पीड़िता हिना खान के अनुसार, वह रात में सो रही थी, तभी दानिश ने उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया। इससे पहले कि वह आग लगाता, हिना की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए और वह बाल-बाल बच गई।
परिवार वालों ने कई बार कराया समझौता
हिना मालिक और दानिश मालिक के बीच सुहागरात से ही खटपट चल रही थी। अब तक दोनों के बीच कई बार मारपीट और झगड़े हो चुके हैं। हिना के परिवार वालों ने कई बार दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए और अब परिवार टूटने की नौबत आ गई है।
पति, सास, ससुर पर एफआईआर
कोतवाली प्रभारी प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति दानिश, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines