Bulandshahr Girl Student Suicide Note: ‘उसने मेरे साथ जबरदस्ती की… वो मुझे गंदे-गंदे फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता है’ ये वो आखिरी शब्द हैं, जो एक B.A. में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी जान देने से पहले सुसाइड नोट में लिखे थे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक B.A. की छात्रा ने ब्लैकमेल से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने खुद पर थिनर छिड़ककर आग लगा ली। हालांकि, परिवार तुरंत छात्रा को अस्पताल ले गया, जहां छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
छात्रा ने खत्म की खुद की जिंदगी
ये मामला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर का है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली B.A. की छात्रा ने मंगलवार को थिनर छिड़ककर आग लगा ली थी। हालांकि, परिवार के लोगों ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुसाइड से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें छात्रा ने राकेश शर्मा और उनके माता-पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखी आपबीती
सुसाइड नोट में आपबीती लिखते हुए छात्रा ने बताया कि मैं राकेश शर्मा के दबाव में आकर सुसाइड कर रही हूं। राकेश ने मेरे साथ जबरदस्ती की। गंदी फोटो और वीडियो लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी मां शांति और पिता नरेश भी इसमें मिले हुए हैं। पैसा मांगते हैं। अब तक ये लोग मुझसे 2 लाख रुपये ले चुके हैं। नरेश बोलता है, अगर मिलेगी नहीं तो तेरे फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा। मेरे साथ जबरदस्ती करता है। मेरी शादी 3 मार्च को होने वाली थी। शादी टूट गई है। मैं परेशान हूं और मरना चाहती हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार राकेश शर्मा है।
यह भी पढ़ें: Mau News: कुत्ते ने कराया हिंसक टकराव, पड़ोसियों पर बरसे लाठी-डंडे, 9 की हालत गंभीर
IAS बनना चाहती थी छात्रा
मृतक के परिवार ने बताया कि वह पढ़-लिखकर IAS अफसर बनना चाहती थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के गुनहगारों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वह जीना चाहती थी, वह काफी दिनों से अंदर ही अंदर घुट रही थी। शादी टूटने के बाद वह टूट गई थी। इसलिए उसने मौत का रास्ता चुना। डीएसपी दिलीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जाएगी और गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।
छात्रा का आरोपी से संबंध
इस मामले पर डीएसपी पूर्णिमा सिंह के मुताबिक, मृत्तिका का आरोपी राकेश शर्मा से संबंध था। मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें राकेश, उसकी मां और पिता के उत्पीड़न से क्षुब्ध छात्रा ने सुसाइड की बात कही है। आरोपी राकेश की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines