शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
Bulandshahr Gender Testing Racket: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हरियाणा और बुलंदशहर स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर्स ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के दौरान चंपा देवी हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण का घिनौना खेल पकड़ लिया। हॉस्पिटल में दलालों की मदद से 30 हजार रुपये में गर्भवती महिला के गर्भ में लिंग का पता लगाया जा रहा था। पुलिस ने लिंग परीक्षण करने वाली हॉस्पिटल की मालकिन और दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा डॉक्टर और दलालों के पास से 30 हजार रुपये भी बरामद किए गए।
कैसे सामने आया सच?
छापामार टीम में शामिल एसीएमओ बुलंदशहर डॉक्टर गौरव ने बताया कि पलवल हरियाणा की रहने वाली नीलम को 14 सप्ताह का गर्भ था। हरियाणा की टीम ने नीलम को मरीज बनाकर गर्भ की जांच कराने के लिए भेजा था। गर्भवती महिला नीलम दलाल कपिल और राजबीर के संपर्क में आईं।
दोनों दलाल महिला को लेकर बुलंदशहर आवास विकास कालोनी में स्थित चंपा देवी हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर निधि शर्मा ने अल्ट्रासाउंड मशीन से नीलम के गर्भ की जांच की और गर्भ में लड़के के होने की जानकारी दी। इसी दौरान हरियाणा और बुलंदशहर स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंच गई। टीम ने हॉस्पिटल के सारे स्टाफ को हिरासत में लिया और सभी के फोन जब्त कर लिए। तलाशी लेने पर दलाल राजबीर और कपिल के कब्जे से 10-10 हजार और डॉक्टर के पास से भी 10 हजार रुपये बरामद किए गए। बरामद नोटों पर वही सीरियल नंबर था, जो हरियाणा की टीम ने नीलम को दिए थे। टीम ने हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड मशीन, बरामद कैश, कुछ दस्तावेज और दवाइयां सीज की हैं।
हॉस्पिटल के बाहर लिखा था ‘बेटी बचाओ’
चंपा देवी हॉस्पिटल के बाहर बेटी बचाओ, जीवन सजाओ, बेटी पढ़ाओ, खुशहाली लाओ’ लिखा था, जबकि हॉस्पिटल के अंदर बेटी मिटाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा था। टीम के मुताबिक हॉस्पिटल में गर्भ गिराने की किट भी भारी मात्रा में मिली हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण के साथ बेटियों को गर्भ में मारने का काम भी चल रहा था।
ऐसे मिली टीम को सफलता
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से नीलम को जीपीएस से लैस एक छोटा कीपैड मोबाइल दिया गया था। दलालों के संपर्क में आने पर नीलम ने मोबाइल ऑन कर दिया। इससे टीम को नीलम की लोकेशन मिलती गई। नीलम का अंतिम ठिकाना यानी चंपा देवी हॉस्पिटल में टीम ने रेड की और डॉक्टर निधि शर्मा, दलाल कपिल और राजबीर को गिरफ्तार कर लिया गया। डॉक्टर निधि चंपा देवी हॉस्पिटल की मालकिन बताई जा रही हैं।
दलाल ने खोली पोल
दलाल राजबीर ने स्वास्थ्य अफसरों की मौजूदगी में मीडियाकर्मियों से हॉस्पिटल की पोल खोल दी। राजबीर ने बताया कि वह अब तक तीन-चार महिलाओं के गर्भ का परीक्षण चंपा देवी हॉस्पिटल में करवा चुका है। इसकी एवज में उसको 10 हजार रुपये मिलते हैं। इस कार्रवाई में हरियाणा की चार सदस्य टीम में पीएनडीटी सर्जन राहुल शर्मा, सीनियर मेडिकल ऑफिसर प्रवीण, डॉक्टर प्रियंका शर्मा और ड्रग कंट्रोलर प्रदीप दहिया शामिल थे।
यह भी पढ़ें – NH-509 पर यात्रियों से भरी बस का भीषण सड़क हादसा; 17 यात्री घायल
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
17 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
18 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
19 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines