पैंट उतरवाकर बच्चियों को क्लासरूम में बैठाया, बुलंदशहर के इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर ने ये क्या किया?

Uttar Pradesh Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर में एक स्कूल में बच्चियों की पैंट उतरवाई गई। इसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

School Teacher Sexually Assault Girl Child

File Photo

Uttar Pradesh Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। इंग्लिश मीडियम स्कूल की महिला टीचर अपनी मर्यादा भूल गई और बिना यूनिफॉर्म आईं बच्चियों को सख्त सजा दी। टीचर ने बच्चियों की पैंट उतरवा दी और फिर उन्हें क्लासरूम में बैठने की इजाजत दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस बुला ली और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

यह मामला बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां परिजनों ने महिला टीचर पर छात्रा को बगैर पैंट क्लासरूम में बैठाने का आरोप लगाया है। फर्स्ट क्लास की एक छात्रा यूनिफार्म के बजाए काली पैंट पहनकर स्कूल गई थी। आरोप है कि इस पर महिला टीचर भड़क गई और उसने पैंट उतरवाकर छात्रा को क्लासरूम में बैठाया।

विज्ञापन

परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

स्कूल से घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्कूल में बवाल मचने की सूचना कोतवाली पुलिस तक पहुंच गई। परिजनों ने महिला टीचर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल ने मांगी माफी

अभिभावकों ने महिला टीचर पर आरोप लगाया कि कई बच्चियों की पैंट क्लासरूम में उतरवाकर बैठाया गया। हालांकि, छात्रा की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल ने परिजनों से माफी मांग ली, लेकिन परिजन स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ