हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bulandshahr: डिस्ट्रिक्ट बार में वकीलों के दो पक्ष भिड़े, लहराई गई पिस्तौल

इस बारे में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, पिस्तौल को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

शाहनवाज़ चौधरी/बुलंदशहर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद बोर्ड पर पदाधिकारियों के नाम लिखने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आपसी तनातनी इतनी बढ़ गई कि एक गुट के बार अध्यक्ष ने वकीलों से खचाखच भरी बार में लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और हवा में लहरा दी। एसएसपी ने इन घटना को सख्त अंदाज में लिया है और दोनों गुटों के अधिवक्ताओं के ख़िलाफ़ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता की लाइसेंसी पिस्तौल को भी जब्त कर दोनों गुटों के 50-50 वकीलों को मुचलका पाबंद किया गया है।

बुलंदशहर डिस्ट्रिक बार में इस बार दो बार चुनाव हुए थे। एक गुट का चुनाव 16 दिसम्बर को हुआ था, जिसमें सुमन सिंह राघव को अध्यक्ष और शैलेन्द्र लोधी को सचिव चुना गया था। दूसरे गुट का चुनाव 18 दिसम्बर को हुआ था। इस चुनाव में रवींद्र शर्मा अध्यक्ष और उमेश कौशिक सचिव चुने गए। आज सुमन राघव गुट की बार में बैठक थी। बैठक में बार के पदाधिकारियों के नाम बोर्ड पर लिखना तय हुआ।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो 

इसकी भनक दूसरे गुट के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा को लग गई। आरोप है कि रविन्द्र शर्मा कई वकीलों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाथ में लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। वीडियो में वह कई बार जान से मारने की धमकी भी देते नजर आ रहे हैं। जैसे ही हाथ में पिस्टल लेकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दोनों गुट एक दूसरे को बता रहे फ़र्ज़ी

एक गुट के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने उनको कानूनी अध्यक्ष माना है, इसकी कापी भी ज्यूडिशरी और पुलिस प्रशासनिक अफसरों के पास पहुंच गई है, रविन्द्र शर्मा ने दूसरे गुट के पदाधिकारियों को गैर संवैधानिक बताया है। वहीं अध्यक्ष सुमन राघव का कहना है यूपी में किसी भी डिस्ट्रिक्ट बार में दो दो चुनाव नहीं हुए। पहला चुनाव हमारा हुआ और हमारे गुट को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की स्वीकृति मिली हुई है। इसलिए दूसरा चुनाव गैर कानूनी था। जो नही होना चाहिए था।

विज्ञापन

रविन्द्र शर्मा की पिस्टल पर सफाई

बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार के एक गुट के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया डिस्ट्रिक्ट बार में बाहरी गुंडे आए हुए थे। इसलिए उनको आत्मरक्षा के मद्देनजर पिस्तौल को हाथ में लेना पड़ा। उनकी मंशा गलत नहीं थी। उनकी ओर से सुमन राघव समेत कई लोगों की शिकायत एसएसपी से कर दी गई है।

एसएसपी की सुनिए

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पिस्तौल को जब्त किया गया है। साथ ही वकीलों के दोनों गुटों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि आने वाले समय में जिला बार के पदाधिकारी व वकीलों में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो। फिलहाल जिला बार में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है और दोनों अध्यक्षों को सुरक्षा भी दे दी गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola