Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों को शर्मशार कर दिया है। बता दें कि एक पुत्रवधु ने दिल्ली पुलिस के दरोगा और ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए औरंगाबाद पुलिस ने दरोगा समेत 06 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के लिए FIR दर्ज कर ली है। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।
शादी में हुआ था 55 लाख का खर्चा
औरंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 24 फरवरी 2023 को दरोगा के बेटे लवजीत तोमर के संग हुई थी। शादी में 50 से 55 लाख रुपये के आसपास खर्च हुआ था। इसके अलावा दहेज में 11 लाख कैश और एक लग्जरी कार भी दी गई थी। इतना सब कुछ देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग पैसे की डिमांड कर रहे थे।
ससुर ने की जबरदस्ती
पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल में उनके पति की महिला मित्र भी रहती थी, जिसका विरोध करने पर बखेड़ा शुरू हो गया और बात बिगड़ती चली गई। पीड़िता बताती है कि पिछले साल 12 फरवरी को घर पर वह और दारोगा ससुर थे। उसे अकेला देखकर ससुर कमरे में घुस आए और कमरा बंद कर जबरदस्ती करने लगे और मारपीट भी की।
शोरगुल होने पर आसपास के लोगों का घर पर तांता लग गया। किसी तरह घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पति लवजीत तोमर, सास रीता, जीजा फाल्गुनी यादव और दारोगा ससुर सुखपाल सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम की धारा में FIR दर्ज कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
रोहिणी थाने में तैनात है आरोपी दरोगा
घटना के बाद पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन दरोगा के रसूख के चलते दरोगा पर ना तो एफआईआर दर्ज हुई है और ना ही किसी प्रकार की जांच हुई। चूंकि, पीड़िता बुलंदशहर की रहने वाली है, इसलिए उसने बुलंदशहर के औरंगाबाद में दरोगा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। बता दें कि आरोपी दरोगा रोहिणी थाने में तैनात बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें –मिर्जापुर में ऑटो ड्राइवर को पीटने वाली लड़की की सफाई, ‘बाजारू औरत कहने पर पीटा’
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
12 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
13 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
15 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
15 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines