शाहनवाज चौधरी
Bulandshahr News: यूपी के जनपद बुलंदशहर में क्रिकेट मैच के दौरान खेल का मैदान खूनी खेल में बदल गया। हालात इस हद तक बिगड़ गए की खेल के मैदान में बैट से पीटकर एक खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक खिलाड़ी शक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने थाना आहार में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बैट और स्टंप से बेरहमी से पीटा
बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव रसूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के ग्राउंड में गांव के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान ओवर की अंतिम बोल को लेकर शक्ति और आरोपी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपी युवक ने शक्ति की जबरदस्त पिटाई कर दी। आरोपी ने शक्ति को बैट और स्टंप से बेरहमी से पीटा। शक्ति की सीने, सिर और गर्दन पर गम्भीर चोटें बताई जा रही हैं। मैदान के पास में शक्ति के चाचा मोहित अपने खेत पर काम कर रहे थे। सूचना पर वह आनन- फानन में मौके पर पहुंच गए। लहूलुहान शक्ति खेल के मैदान में बेसुध पड़ा था। वह शक्ति को ऊंचागांव के प्राथमिक अस्पताल में ले गए, जहां स्थानीय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
12वीं कक्षा का छात्र था शक्ति
मृतक शक्ति कक्षा 12 का छात्र था। वह रविवार को अपने दोस्त के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था। हत्या का आरोप भी उसी के दोस्त पर है, जिसके साथ वह खेलने गया था। मृतक के परिजनों ने मृतक के दोस्त के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, स्थानीय पुलिस घटना के समय खेल के मैदान में मौज़ूद लोगों से घटना का सच जानने में लगी है।
पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगा एक्शन
एसपी देहात बुलंदशहर तेजवीर सिंह ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा। मृतक के परिवार ने शिकायत की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
10 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines